किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी केंद्र सरकार के विरोध में 12 मार्च
को रेल रोकने के साथ हाइवे जाम करेंगे। सोमवार को कांग्रेसियों ने बैठक कर
यह निर्णय लिया। हालांकि अभी स्थान तय नहीं किए गए हैं। सोमवार को
मसेनी चौराहा स्थित नगर उपाध्यक्ष रश्मि कटियार के आवास पर जिलाध्यक्ष
मृत्युंजय शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश
सचिव कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में शिक्षा और दवा पर
महंगाई बढ़ाकर अच्छा नहीं किया गया है। किसान
बिजली, पानी और खाद की समस्या
से जूझ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को देखते
हुए 12 मार्च को कांग्रेस रेल रोककर और हाइवे जाम कर विरोध जताएगी।
उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विरोध प्रदर्शन
को हर हाल में सफल बनाया जाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्रनरायन
मिश्र, डा. दिनेश अग्निहोत्री,
शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, नगर उपाध्यक्ष
मुजम्मिल खां, नगर महासचिव नावेद अल्वी, इसरार अली, आफताब शेर खां,
डालचंद्र कठेरिया, कैलाश सिंह यादव, आफताब अहमद खां, मोहम्मद इलियास,
ओमप्रकाश, मोहम्मद इसरार, नितिन शुक्ल, अजय दुबे, संजू अग्निहोत्री, इरफान
और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।