फर्रुखाबाद। शहर के आईटीआई चौराहे के निकट स्थित आवास पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।
देश तो पहले से जुड़ा है। अब तो जम्मू-कश्मीर भी पूरी तरह जुड़ गया है। इन्हें तो कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदकर त्योहार मनाने की अपील की।
सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों की सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो की मॉनीटरिंग हुई।
इसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा।
उन्हें तीसरी रैंक मिली है। लोगों से अपील की कि दशहरा का पर्व शांति व सौहार्द से मनाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
खादी को बढ़ावा दें।
5-जी इंटरनेट चालू होने व विश्व में सबसे सस्ता इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराने पर सांसद ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, दिलीप भारद्वाज मौजूद रहे।