फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिलाओं को स्वावलंबन की उड़ान देने वालीं नारियों का अभिनंदन

Thu, 29 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक सभागार में समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देते पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प - फोटो : कमालगंज ब्लाक सभागार में समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देते पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाॅक सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन की उड़ान देनी वाली नारियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि ढाई सौ साल पहले अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए जो ज्योति जलाई थी। वह न केवल भारत अपितु पूरे विश्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को रोशन कर रही है।
विज्ञापन


अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने मनरेगा से महिलाओं को सशक्त बनाने वाली महिला मैट महरूपुर की शिवानी, सिधौली की सुमनलता, माडलशंकरपुर की आरती व भोजपुर की आरती को महिला स्वाबलंबन प्रेरणा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आजीविका मिशन से समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने में विशेष भूमिका पर देवरान गढ़िया की काजल, नगला भीखा की गजाला, भोजपुर की सुमन, रूनी चुरसाई की पंचबटी, मिर्जा नगला की ममता का अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि 250 साल से अधिक समय पहले महिलाओं को कुटीर उद्योग व अन्य रोजगार से जोड़ने का जो काम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने शुरू किया था। उसे अब बुलंदियों पर पहुंचाया जा रहा। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि महिलाओं में असाधारण शक्ति है। यह जज्बा लोकमाता ने जगाया था। इतने साल बाद भाजपा ने फिर विश्वास जगाया कि पुलिस हो या लेखपाली, जहाज हो या फाइटर जेट। हर क्षेत्र में मातृ शक्ति ने सफलता के रथ पर सवार होकर दिशा व दशा बदल दी है।
विज्ञापन

श्वेता दुबे, राजेश वर्मा, योगेंद्र प्रताप, केपी मिश्रा ने भी विचार रखे। बबलू राजपूत, दिलीप श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, प्रदीप, शिवम, अनिल, विनय चौहान आदि भी रहे। बार-बार बिजली जाने पर गर्मी से लोग परेशान रहे, जनरेटर भी झटका लेता रहा। सभागार भरने पर बरामदे में महिलाओं को बैठना पड़ा।
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई को किया याद

फर्रुखाबाद। अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें