नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के इंटर कालेजों, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के बधाई संदेश भेजे हैं।
गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार, प्रभारी कोतवाल आरएस वर्मा ने नगर के एसएनएम इंटर कालेज, एलवाई डिग्री कालेज, सीपी विद्या निकेतन, शकुंतला देवी महाविद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल पितौरा, एपी पब्लिक स्कूल्र, कन्या विद्या पीठ, विद्या मंदिर महाविद्यालय, रामसिंह इंटर कालेज, रामनरायन महिला डिग्री कोलेज, इनामुल हक शाह इंटर कालेज, रामदर्शनी इंटर कालेज भटासा, कुआंखेड़ा इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज पितौरा आदि सहित 15 कालेजों में जाकर प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री का आया बंधाई संदेश दिया। सीओ ने कालेजों के छात्राओं व अध्यापिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए बूमैन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गई है। यह सेवा चौबीस घंटे निरंतर कार्य करती है। इस सेवा से सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। महिलाओं व लड़कियों में सुरक्षा की भावना जागी है। प्रदेश में किसी भी महिला या लड़की मोबाइल फोन से 1090 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस सेवा में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। शिकायत करने वाले को थाने व चौकी पर नहीं बुलाया जाता है। शिकायत महिला अधिकारी सुनती है।
प्रदेश सरकार पावन एंजिल योजना शुरू की है। इसमें इंटर व उच्चतर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को शक्तिपरी बनाया जाता है। जिसे स्पेशन पुलिस आफीसर का दर्जा प्राप्त होता है। शिक्षण संस्थाओं से भेजे जाने वाले आवेदन के आधार पर शक्तिपरियों के आईकार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री से आए बंधाई पत्रों को एसओ ने कालेज पहुंच कर दिया।