फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रीन बेल्ट में निर्माण रोकने पर जेई से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विनियमित क्षेत्र मसेनी में ग्रीन बेल्ट में बिना नक्शा हो रहा निर्माण रोकने गए जेई से महिला ने नोकझोंक की। कहा कि वह निर्माण कराने के लिए विभाग के ही कर्मचारी हो पहले ही रुपये दे चुकी है। इससे अब वह निर्माण नहीं रोकेगी।
विज्ञापन

महायोजना के तहत शहर के मसेनी में ग्रीन बेल्ट छोड़े जाने से वहां भवन निर्माण पर रोक है। इसके बावजूद लोग बिना नक्शा के निर्माण करा रहे हैं। करीब 1100 वर्ग फीट में भवन निर्माण की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता डीके सिंह को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जेई ने भवन स्वामी को नोटिस जारी किया। वह शुक्रवार को जांच करने पहुंचे तो छत का लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी।
जेई ने निर्माण रोकने को कहा। इससे गुस्साई भवन स्वामी महिला भिड़ने को तैयार हो गई। उसने विभागीय लिपिक का नाम लेते हुए कहा कि वह निर्माण के लिए पहले ही मुंह मांगे रुपये दे चुकी है। इसके बावजूद निर्माण में क्यों बाधा डाली जा रही है। इतना सुनते ही जेई भौचक्के रह गए। जेई डीके सिंह ने बताया कि उन्होंने भवन स्वामी को नोटिस जारी कर दिया है। लिपिक द्वारा रुपये लिए जाने की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें