फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा किनारे मिला युवक का शव, कुत्तों ने नोंचा

Sat, 22 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गंगा के दूसरी तरफ शुक्रवार दोपहर में एक युवक का शव बरामद हुआ। कुत्तों ने उसका पेट, पैर और हाथ भी नोंच लिए थे। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। पहने हुए कपड़ों की जेबों से छह आधार कार्ड और मोबाइल भी बरामद हुआ है। शहर के गंगा दरवाजा निवासी सुमित लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मिले युवक की शिनाख्त अपने साले के रूप में की। सुमित ने बताया कि हाथीखाना निवासी सचिन (19) दिल्ली में नौकरी करता था। विगत तीन दिनों से घर से चला गया था।
विज्ञापन


पांचाल घाट शमशान भूमि के दूसरी ओर गंगापार सुबह के वक्त पानी में कुछ लोगों ने शव देखा। दोपहर के वक्त वह शव किनारे लग गया और कुत्ते उसे नोचने लगे। मुंह के बल पड़े शव को तीन-चार कुत्ते उसके पेट, पैर को खा रहे थे। शव को कुत्ते नोंचते हुए वीडियो और फोटो भी वायरल हो गए। इसकी सूचना पांचाल घाट चौकी प्रभारी को मिली। इस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। उसके जेब में छह आधार कार्ड और एक मोबाइल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें