फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष से 12 लोग घायल, फायरिंग

विज्ञापन
घायल रत्नेश। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 12 लोग घायल
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। भूमि विवाद में दो पक्षों में मंगलवार रात को लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व कुल्हाड़ी चल गईं। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। वहां एक घंटे तक बैठाए रखा। घायलों के विरोध करने पर सीएचसी भेजा। एक युवक की हालत नाजुक है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी श्यामपाल लोधी व गांव के ही रन सिंह यादव के बीच एक बीघा खेत को लेकर विवाद चल रहा है। ये मामला कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार देर रात श्यामपाल पक्ष का रत्नेश गली से घर जा रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में खड़े दूसरे पक्ष के धीरेंद्र व हीरालाल गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण व दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

नाजायज असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, ईट पत्थर व कुल्हाड़ी चलीं। श्यामपाल पक्ष से कमला देवी, रत्नेश, महिपाल, अवधेश, राहुल, अश्वनी, मुकेश, देवेंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मोर सिंह, फूलमती, प्रीती व धीरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने दो घंटे घायलों को थाने में बिठाये रखा। विरोध करने पर सीएचसी भेजा।
राहुल की हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। देर रात दोनों पक्षों से तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया था। दो लोग हिरासत में हैं।
दोनों पक्षों से पुलिस ने 28 लोगों के विरुद्ध बलवा, जानलेवा हमले आदि धाराओं रिपोर्ट दर्ज की है। श्यामपाल की तहरीर पर रनसिंह यादव, धीरेंद्र, सुशील, भूरे, बबलू, रंजीत, अवनीश, शिवम, सत्यपाल, हीरालाल, ब्रजपाल, संजीब, ननकू, मोरसिंह, 6 अज्ञात, वहीं दूसरे पक्ष धीरेंद्र की तहरीर पर श्यामपाल लोधी, रत्नेश, मुकेश, अवधेश, अखिलेश, रजनेश, अश्वनी, महिपाल, देवेंद्र, शिवम, अनुराग, पुष्पेंद्र, राहुल, चार पांच अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरोगा से साठगांठ से झोपड़ी डाल किया कब्जा
खेत की जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आए दिन दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। 15 दिन पूर्व ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने एक पक्ष से हीरालाल व दूसरे पक्ष से अवनीश कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद हीरालाल पक्ष ने एक दरोगा से साठगांठ कर कुछ दिन पूर्व ही खेत में झोपड़ी व जानवर बांधकर कब्जा कर लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत भी की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें