फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक़्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिष्ठान भंडार का सामान लेने जा रहे बाइक सवार हलवाई को अज्ञात वाहन ने टक़्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव आकलगंज निवासी विनोद कुमार (24) की हथियापुर में हलवाई की दुकान है। वह देर रात दुकान से शहर की ओर सामान लेने बाइक से निकले। जसमई पेट्रोल पंप के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक़्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। सूचना पर रायपुर चौकी पुलिस ने पहुंच कर शव को मोर्चेरी में रखवा दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिवार के ही सुशील ने बताया कि दरोगा ने थाने बुलाया है। रात में शव दिखाने से इन्कार कर दिया। सुशील के साथ विनोद की पत्नी रीता का रो रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बेटियां बताई जाती है। एक भाई आमोद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें