फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अस्पताल में भर्ती बच्चे की देखभाल में लगी मां को खाना देकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी पवन सक्सेना (24) का चार साल के पुत्र अंकुश को पेट दर्द की वजह से तीन दिन पहले फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी देखभाल के लिए पवन की मां पुष्पा देवी अस्पताल में थीं।
विज्ञापन

पवन पत्नी आरती सक्सेना (21) के साथ बाइक से बुधवार शाम खाना देने अस्पताल आया। रात करीब सवा 10 बजे पवन और आरती बाइक से घर लौट रही थीं। सीएमओ कार्यालय के सामने बाइक पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे आरती फुटपाथ और पवन सड़क पर जा गिरा।
हेलमेट न लगाए होने से पवन का सिर फट गया जबकि आरती को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद वाहन सवार भाग गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। अस्पताल के ईएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने पवन को मृत घोषित कर दिया जबकि हालत गंभीर होने पर आरती को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंचे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पवन तीन भाइयों में सबसे बड़ा कमाऊ पुत्र था। छोटे भाई अनूप, प्रवीन व एक बहन प्रियंका है। पवन के एक पांच साल की पुत्री गायत्री भी है। अनूप ने बताया कि भाई की जमापुर मोड़ पर हलवाई की दुकान है। पिता की तबियत ठीक नहीं रहती है। भाई परिवार का खर्च चलाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें