फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पक्की दीवार ढही, मलबे में दबकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रात में सोते समय एक वृद्ध शिक्षक के ऊपर पक्की दीवार गिर गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेरापुर थाने के गांव पखना निवासी अमर सिंह (60) राजेंद्रनगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ाते थे। वह बुधवार रात घर पर सो रहे थे। उसी समय उनकी पक्की दीवार गिर गई। इसमें वह दब गए। घर के लोगों ने शोरगुल करके मोहल्ले वालों की मदद से अमर सिंह को बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजन बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान करीब छह बजे मौत हो गई। अमर सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे रामकुमार, अजयपाल और मुकेश हैं। बेटे गौरव, अनूप और बेटी सृष्टि का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें