फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: श्रीराम काव्योत्सव में सुनाई रचनाएं

Wed, 08 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-06, रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में काव्य पाठ करते राष्ट्रीय कवि डॉ. शिवओम अंबर। स्रोत राम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री रामलीला मंडल एवं साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में श्रीराम काव्योत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

साहित्यकारों ने रचनाएं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहित्यकारों का अभिनंदन भी किया गया। सोमवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि डा. शिवओम अंबर ने ‘बिना राम के आदर्शों का चर्मात्कर्ष कहां है, बिना राम के इस भारत में भारतवर्ष कहां है’ रचना प्रस्तुत की।
बृजकिशोर सिंह ने ‘अगर मां तुम नहीं होतीं तो ये जीवन नहीं होता’ रचना सुनाई। उत्कर्ष अग्निहोत्री ने ‘रिश्तों में पड़ती नहीं यूं ही व्यर्थ दरार, कुछ तुम जिम्मेदार हो कुछ हम जिम्मेदार’ पंक्तियां पढ़ीं।
विज्ञापन

वैभव सोमवंशी ने ‘राम हमारी सुबह, हमारी शाम हैं’ रचना सुनाई। डॉ. कृष्णकांत अक्षर, महेश पाल सिंह उपकारी, प्रीति पवन तिवारी, नलिन श्रीवास्तव, उत्कर्ष अग्निहोत्री, वैशाली, स्मृति अग्निहोत्री, राज गौरव पांडेय, निमिष टंडन आदि कवियों ने भी काव्यपाठ किया।
इस अवसर पर सदानंद शुक्ला, राजू गौतम, जितेंद्र सिंह राजावत, अनिल प्रताप सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, संजय गर्ग, कृष्ण कन्हैया सक्सेना, प्रमोद गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, रोहित शर्मा, नारायण दत्त द्विवेदी मौजूद रहे।
इनके अलावा बविता पाठक, आलोक रायजादा, राघवदत्त मिश्रा, पुरुषोत्तम शुक्ला, अनिल सिंह, अशोक मिश्रा, अनुराग अग्रवाल, डॉ. संदीप चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, धीरेंद्र सारस्वत, विश्वासजीत सारस्वत, विजय दुबे मटर लाल व दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें