फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में 31 मार्च तक मरम्मत कार्य पूरा करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार को मतगणना स्थल सातनपुर मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की मरम्मत, वाहन स्टैंड बनाने, पोलिंग पार्टियों को रवाना करने आदि व्यवस्थाएं 31 मार्च तक पूर्ण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में 13 मई को मतदान है। सातनपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। मंडी में ही स्ट्रांग रूम बनाने के साथ मतगणना होगी। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने पोलिंग पार्टी मतगणना स्थल नवीन कृषि उत्पादन मंडी सातनपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को सेंट्रल जेल चौराहे से मंडी जाने वाली सड़क का फुटपाथ तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपनिदेशक मंडी समिति से टिनशेड व फर्श की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। अधिग्रहीत दुकानों की मरम्मत, रंगाई समय से कराएं। स्ट्रांगरूम पर अलग-अलग चारों विधानसभा क्षेत्र के नाम अंकित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी वाले दिन मंडी में फूड जोन, ड्रिंकिंग वाटर जोन व मेडिकल कैंप बनाए जाएं। मंडी सचिव को रोड व स्ट्रीट लाइट सही कराने के साथ सभी व्यवस्थाएं 31 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मंडी में अधिकृत फूड वेंडरों को प्रवेश दिया जाए। उनकी ठिलिया पर खाद्य पदार्थों की रेट सूची लगवाने के साथ गुणवत्ता भी परखी जाएगी। एआरटीओ को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहन स्टैंड का लेआउट प्लान बनाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, एडीएम न्यायिक स्वाती शुक्ला, प्रभारी मंडी सचिव रामसेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें