फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कानपुर से आए टैंकर से प्लांट में भरी तरल ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में बनाए गए तरल ऑक्सीजन प्लांट का टैंक भर दिया गया। कानपुर से आए 25 टन वजनी टैंकर से करीब चार घंटे में फुल किया गया। फिलहाल मुख्य लाइन में कनेक्शन न होने की वजह से मरीजों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में शुक्रवार देर रात कानपुर से 25 टन तरल ऑक्सीजन भरा टैंकर यहां पहुंचा। शनिवार सुबह करीब नौ बजे प्लांट निर्माता कंपनी के इंजीनियर आभूषण की देखरेख में पाइप के जरिए 10 टन वजनी प्लांट में लगे टैंकर में ऑक्सीजन का भरना शुरू किया गया। इस दौरान ट्रक के टैंकर से और प्लांट के टैंक तक के पाइप पर बर्फ जमी रही। अधिक ठंडा होने की वजह से कई बार रुकना पड़ा। करीब चार घंटे में प्लांट का टैंक भरा जा सका। इंजीनियर आभूषण ने बताया कि पहली बार भरे जाने के कारण समय अधिक लगा। इसके बाद सब कुछ सही हो जाएगा। फिलहाल प्लांट से वार्डों के लिए कनेक्शन नहीं हुआ है। इसके लिए एक पाइप मंगवाकर कनेक्शन किया जाएगा। बाद में ही टेस्टिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें