फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार गबन की मंत्री से शिकायत

Sat, 15 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र के गांव आलूपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार में गबन करने की शिकायत कैबिनेट मंत्री से की गई। भाजपा नेता ने कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान शैलेंद्र राजपूत ने शुक्रवार को जनपद में आए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से शिकायत की। इसमें कहा कि गांव आलूपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर समूह के सहयोग से कई माह से पोषाहार का गबन किया जा रहा है। पुुष्टाहार मांगने वाले लाभार्थियों से अभद्रता की जाती है।
12 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच के दौरान रजिस्टर ही नहीं दिखाया गया। फर्जी लाभार्थी दिखाकर पोषाहार में गोलमाल चल रहा है। उन्होंने इस मामले में गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें