फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निरीक्षण में सीएमओ से रुपये मांगने की शिकायत, वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ से प्रसूता ने नर्स द्वारा रुपये मांगने की शिकायत की। इस पर उन्होंने नर्स का वेतन रोकने को कहा। डेंटल चिकित्सक अनुपस्थित थे, कक्ष में गंदगी देख फटकार लगाई। आयुष्मान समीक्षा में कम कार्ड बनने पर नाराजगी जताकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भर्ती गदनपुर आमिल निवासी विपिन कुमार की पत्नी कृष्ण कुमारी ने सीएमओ से शिकायत की।
कहा कि वह प्रसव के लिए अस्पताल आई तो रात को उनके पुत्र हुआ। इस पर स्टाफ नर्स ने रुपये मांगे। काफी टालने के बावजूद परिजनों को रुपये देने पड़े। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह को स्टाफ नर्स का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वह डेंटल कक्ष में पहुंचे। यहां मौजूद कर्मचारी सतेंद्र कुमार से जानकारी ली। कक्ष में धूल व गंदगी देख कर सीएमओ ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एमओआईसी से अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर नजर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यालय में बैठकर रजिस्टर देखे तो उन्हें दंत चिकित्सक डॉ. अरुण यादव अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा। आयुष्मान कार्ड कार्य की समीक्षा की तो पता चला कि अभी तक सिर्फ तीन कार्ड ही बने हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक दिन में ग्राम पंचायत में 20 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके बावजूद लापरवाही की सीमा पार कर रहे हो। डॉ. अजय कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि सर्वर न चलने की वजह से कार्ड नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें