फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने की शिकायत

Tue, 20 Jun 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट डाली गई है। इससे कांग्रेसियों में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष ने एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकुंतला देवी व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्र ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसमें कहा कि एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, प्रियंका गांधी वाड्रा, व राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा में पोस्ट डाली है। इससे पार्टी के साथ ही जनसामान्य की भावनाएं आहत हुई हैं। कभी भी असंतोष व्याप्त हो सकता है। वैमनस्यतापूर्ण पोस्ट डालकर महापुरुष व राजनेताओं की छवि धूमिल की गई है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें