फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भागवत सुनने गई महिला के घर से आठ लाख की चोरी

Tue, 20 Jun 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। परिवार के साथ भागवत कथा सुनने गई महिला के घर से पांच लाख रुपये नकद व जेवरात समेत आठ लाख रुपये की चोरी हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुतबुद्दीनपुर में भागवत कथा चल रही है। गांव के जयचंद्र की पत्नी रूबी देवी 16 जून की रात बच्चों के साथ कथा सुनने गई थी। देर रात कथा सुनकर घर लौटी और सो गईं। 17 जून की सुबह रूबी देवी जानवरों के लिए भूसा लेने कमरे में घुसीं, तो कमरे से बक्सा गायब देख सकते में आ गईं। बक्से में जंजीर, झाले, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, कुंडल व पांच लाख रुपये रखे थे। चोर करीब 8 लाख रुपये की चोरी कर ले गए। रूबी की तहरीर पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें