फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लूट की फर्जी सूचना देने में शिकायतकर्ता व साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मुख्य मार्ग के पास 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लेने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जांच की तो मामला गाली गलौज को लेकर विवाद का निकला। पुलिस शिकायतकर्ता व उसके साथी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और चालान कर दिया।
विज्ञापन




जहानगंज थाना क्षेत्र के जरारी निवासी अयान ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा गुमटी के निकट बुधवार सुबह उसके साथ युवक ने मारपीट कर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। कस्बा प्रभारी शंकरानंद ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि अयान व उसके साथी हसमुद्दीन का किसी शराबी से गाली गलौज को लेकर विवाद हो गया था। लूट नहीं हुई।
पुलिस ने अयान व हसमुद्दीन से कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि जिससे उनका विवाद हुआ है, उसे सबक सिखाने के लिए झूठा आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चेतावनी देकर शांतिभंग में चालान कर दिया। कस्बा प्रभारी ने बताया कि गाली गलौज के विवाद में लूट की झूठी सूचना दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें