फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 03 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता डायट रजलामई में मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गायत्री, अंजू, शिवानी, 200 मीटर दौड़ में कांति, शिवानी, राधा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीलेश, विवेक, कन्हैया, 200 मीटर दौड़ में विवेक, नीलेश, साहिल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम, देवराज, सद्दाम, 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अनुराधा, शिवानी, गायत्री क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

प्राइमरी स्कूल 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सचिन, बुद्धपाल, आकाश कुमार, बालिका वर्ग में ईशा, नैंसी, रूबी, ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन, बुद्धपाल, आकाश कुमार, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में धनदेवी, स्वाति, ईशा, 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में नैंसी, धनदेवी और ईशा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रवक्ता डायट/जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ऋचा यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एबीआरसी महेंद्र सिंह यादव, चंद्रकांत दुबे, मनोज गंगवार, नितिन गंगवार, एनपीआरसी आलोक दुबे, प्रभात कुमार, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें