नगर पालिका परिषद में जिले भर के कोरोना वारियरों को किटों का वितरण किया गया। इस दौरान क्वालिटी को लेकर कुछ ने विरोध किया। काफी देर तक हंगामा हुआ। नेहरू युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल की रिपोर्ट पर चार वारियरों को सीडीओ ने निष्कासित कर दिया है।
पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, ईओ रश्मि भारती, कोरोना वारियर शहर टीम लीडर शिवम दीक्षित, देहात की लीडर निहारिका पटेल ने 132 कोरोना वारियरों को किट वितरित कीं।
इस दौरान कोरोना वारियर अनुपमा शर्मा, पियूष शर्मा, सुदीप दुबे और अनुज शर्मा ने किट की क्वालिटी को लेकर विरोध किया।
किट में मास्क, सैनिटाइजर आदि न होने की बात कही। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। निहारिका पटेल ने सीडीओ को पत्र देकर कहा कि इन चारों ने मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। धमकी भी दी है।
कहा कि नोडल अधिकारी लोकेश कुमार के साथ भी अभद्रता कर चुके हैं। इस पर सीडीओ ने चारों को टीम से निष्कासित कर दिया है।