फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी के मायके से न आने पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी के मायके से नहीं आने पर परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मां ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी आजाद (28) बाल काटने का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। वर्ष 2018 में जिले कन्नौज निवासी शाइन से शादी हुई। शादी के बाद उसके एक पुत्र अरशद हुआ। पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों मे विवाद होता था। इसी बात से नाराज एक वर्ष पहले पत्नी शाइन पुत्र को लेकर मायके चली गई। इससे परेशान होकर आजाद ने शुक्रवार रात याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। शनिवार को बहन के घर से आई मां तकदीरन व भाई नौशाद व शमसाद ने शव की शिनाख्त आजाद के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें