फर्रुखाबाद। बिजली मीटर चेकिंग के दौरान विकास खंड मोहम्मदाबाद में इंटर कॉलेज व पैथाेलॉजी लैब घरेलू बिजली से चलते मिले। अवर अभियंता ने जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
उप खंड अधिकारी रामप्रवेश के सुपरविजन में नहरैया पावर हाउस के अवर अभियंता जावेद अहमद ने विकास खंड मोहम्मदाबाद में बिजली मीटर चेकिंग अभियान चलाया। आशा देवी इंटर कॉलेज रठौरा नगला नीव वाणिज्यिक विधा के बजाए एलएमवी-4 में चलता मिला। प्रताप सिंह अपने घरेलू कनेक्शन से मेडिकल तथा पैथाेलॉजी लैब चला रहे थे।
प्रवेश सिंह घरेलू कनेक्शन से किराना स्टोर चला रहे थे। दुकान में डीप फ्रीजर भी था। इसी गांव के राधेश्याम की सात दुकानों पर घरेलू बिजली प्रयोग की जा रही थी। दुकानों में पेंट मिक्सर आदि प्रयोग होते मिलीं। नेहा यादव के यहां घरेलू कनेक्शन से ज्यादा वाट की बिजली चलते मिली। जेई जावेद अहमद ने बताया कि इन लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।