फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर संजीव पारिया सहित दो के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव व गैंगस्टर के आरोपी संजीव पारिया सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी विनोद गुप्ता ने कैंट क्षेत्र निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव व गैंगस्टर एक्ट में आरोपी संजीव पारिया (वर्तमान में रंगदारी के मुकदमे में शाहजहांपुर जेल में बंद), ग्रानगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ एसपी विकास कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि संजीव पारिया के गिरोह का राजेंद्र प्रसाद सदस्य है। यह लोग फर्जी बैनामा करवा कर रंगदारी वसूलने का काम करते हैं। यह लोग कई लोगों को शिकार बना चुके हैं। राजेंद्र प्रसाद की भाभी रानी ने फर्जी बैनामा करा लिया था। इसका मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विवेचक ने संजीव पारिया व राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में संजीव पारिया व राजेंद्र प्रसाद ने मुकदमे में पैरवी नहीं करने का दबाव बनाकर 15 लाख रुपये की मांग की थी। इसको लेकर संजीव पारिया व राजेंद्र प्रसाद को कचहरी में दो बार में तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी इन लोगों ने फर्जी बैनामा निरस्त नहीं कराया। 9 अप्रैल को राजेंद्र प्रसाद अपनी दुकान के पास मिल गए। राजेंद्र ने कहा कि तुमने संजीव पारिया की जमानत में विरोध किया। उनके जेल से आने के बाद हिसाब किया जाएगा। इसके चलते पूरा परिवार भयभीत है।
विज्ञापन


-

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें