फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया

Thu, 08 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय सिकुडे बैठा यात्री - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ोहरे की चादर से पूरे दिन सूर्य देव ढके रहे। बुधवार रात को पड़ना शुरू हुआ कोहरा गुरुवार सुबह तक पड़ा। भीषण कोहरे और सर्द हवाओं के बीच बच्चे स्कूल गए। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का टोटा रहा। देर से खुले बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों का सर्दी से बुरा हाल रहा। दुकानों के बाहर दुकानदार और राहगीर अलाव तापते नजर आए।


बुधवार रात करीब 9:30 बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया, जो गुरुवार सुबह तक पड़ता रहा। भीषण कोहरा के बीच सुबह बच्चे ठंड में कंपकंपाते हुए स्कूल जाते दिखे।  कोहरा और पाला गिरने से न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक खुलने वाले बाजार 11 बजे खुले।

रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में यात्री प्लेटफार्मों और स्टेशन परिसर में ठिठुरते हुए बैठे नजर आए। निर्माणाधीन रोडवेज बसअड्डा फर्रुखाबाद पूरी तरह से खुला होने के चलते यात्री बाहर चाय के होटलों के बाहर दुकानदारों द्वारा जलाए गए अलाव को तापते नजर आए। गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें