फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन से आम जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, छाई रही धुंध
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूरा शहर शनिवार को कोहरे की चादर ओढ़े रहा। घनी बस्ती में भी धुंध छाई रही। कुछ देर के लिए निकली धूप सर्दी से राहत नहीं दे सकी। सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम से पहले ही फिर तेज बादल हो गए।
कई दिन से बादल और घने कोहरे लोग परेशान हैं। शनिवार को भी हालात में कोई सुधार नहीं हुए। सुबह से अन्य दिनों से ज्यादा कोहरा रहा। वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, आलू मंडी समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। शनिवार को न्यूनतम तापमान चार और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, मगर धुंध और बर्फीली हवाओं से बेअसर रही। उधर, किसान चिंतित हैं। आलू में झुलसा रोग, सरसों में माहू, दलहन का फूल झड़ने की आशंका बढ़ गई है। आलू की फसल बचाने के लिए किसान खेतों में झुलसारोधक दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इससे लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें