फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सुबह- शाम की ठंडक बढ़ा रही बुखार, खांसी के मरीज

Fri, 21 Feb 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में बुखार, जुकाम खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को करीब 550 मरीज पहुंचे, इसमें 30 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार खांसी से ग्रसित पहुंचे। इस कारण दवा की खिड़की व पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन



शुक्रवार को सीएचसी परिसर में दवा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष के बाहर तक मरीजों की भीड़ रही।साथ ही इमरजेंसी कक्ष में भी बुखार से पीड़ित मरीज दिखे।मौसम के बदलाव में जरा सी लापरवाही लोगों की सेहत पर असर डाल रही है।डॉक्टर दवा के साथ साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी के डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि इन दिनों सुबह-शाम की ठंड में थोड़ी सी भी लापरवाही बीमार कर सकती है। उन्होंने कहा कि सर्दी-गर्मी के कारण अधिकांश लोगों को नजला-जुकाम, खांसी और बुखार की समस्या बनी हुई है। प्रतिदिन इन बीमारियों के मरीज आ रहे हैं।

चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ओपीडी में शुक्रवार को 550 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें से करीब 175 मरीज सर्दी, खांसी और बुखार के शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें