फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को अभियान चलाया। इसमें एक्सपायरी तारीख के शीतल पेय पदार्थों की बिक्री होते मिली।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, संतोष कुमार वर्मा व विमल कुमार की टीम ने पांचाल घाट बंधा स्थित पांडेय किराना स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण के कागजात नहीं मिले। वहीं एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक की बिक्री होते मिलने पर 15 बोतल नष्ट कराई गई। दुकान मालिक विजय पांडेय को नोटिस दिया गया है।
बीबीगंज पुलिस चौकी के पास नगला तरा अमलैया आशानंद निवासी कल्लू उर्फ मल्लू की केन से दूध का, रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट से दही का नमूना लिया गया। सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि प्रयोगशाला में नमूनों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।