फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला कोचिंग गया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। कोचिंग गया छात्र फंदे पर लटका हुआ मिला। पिता ने जमीन की रंजिश में पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने एकत्र किए। पोस्टमार्टम में छात्र की मौत फंदे लगने से दम घुटने के कारण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी किसान रामकिशोर राजपूत का 17 वर्ष का पुत्र पंकज राजपूत अमरजोत इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह शनिवार की शाम को सात बजे गांव के रामाधार के यहां कोचिंग पढ़ने के लिए गया। वह वापस नहीं आया। देर रात तक पंकज के नहीं आने पर परिजन खोजबीन के लिए निकले।
रात को 12 बजे परिजन वापस आ रहे थे, तभी घर से 200 मीटर दूर पंकज को बबूल के पेड़ पर लोहे के तार से फंदे पर लटका मिला। पिता रामकिशोर की सूचना पर एसओ मीनेश पचौरी व फाेरेंसिक टीम मौके पर जांच करने के लिए पहुंची। पिता रामकिशोर ने गांव के चार लोगों पर जमीन की रंजिश में पुत्र की हत्या कर फंदे पर लटके होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां बिटोली देवी, भाई सलिग्राम, जौहरी, बहन रिंकी, प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि छात्र फंदे पर लटका मिला था। परिजन आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। फिर भी पूरे मामले में जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें