फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज हत्या में ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज हत्या में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के पीछे कर्बला निवासी आमोद की पत्नी रेखा गत माह घर में फंदे पर लटकी हुई मिली थी। जनपद हरदोई थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी पिता आशाराम ने पति आमाेद, ससुर शिवनंदन, ननद विनीता, सुधा व सुधा के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि पुत्री रेखा की शादी आमोद के साथ धूमधाम से की थी। विवाह के कुछ वर्ष बाद ससुरालीजन दहेज में नकदी व जेवर की मांग कर रेखा को प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने रेखा की मारपीट कर फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। मुकदमे की विवेचना सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने ससुर शिवनंदन को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि दहेज हत्या में ससुर को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें