फर्रुखाबाद/अमृतपुर। मेला रामनगरिया की सुरक्षा की जिम्मेदारी पहली बार सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि सुरक्षा प्रभारी सीओ अमर पाल व कोतवाली की जिम्मेदारी भोलेंद्र चतुर्वेदी को दी गई है। मेला क्षेत्र में एक हजार से अधिक तंबू लग चुके हैं। कोतवाली निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
पांचाल घाट गंगा तट पर लगने वाले मेला रामनगरिया की तैयारियां चल रही हैं। मेला क्षेत्र में एक हजार से अधिक कल्पवासी व संत आ चुके हैं। कल्पवासियों की सुरक्षा लिए मेला क्षेत्र में 100 फीट चौड़ा व 150 फीट लंबाई में कोतवाली बनाए जाने लिए नाप कराई गई। मेला का सुरक्षा सुरक्षा प्रभारी सीओ अमर पाल को बनाया गया है। जिलाधिकारी व मेला सचिव का कैंप कार्यालय भी बन रहा है। मेला क्षेत्र में 75 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। 300 से ज्यादा अस्थाई शौचालय भी बन चुके हैं।
अमृतपुर में दंडी अग्नि अखाड़ा मंडल संत समिति अध्यक्ष में शिव स्वरूप बच्चा स्वामी ने मेला क्षेत्र में पहुंच कर मंत्रोचारण के साथ गंगा पूजन व भूमि पूजन साधु-सातों के साथ किया।। पंडाल का शुभारंभ एडीएम न्यायिक ने किया है। इसके बाद अपना पंडाल लगने का काम शुरू हुआ। इसके साथ ही इस क्षेत्र में लगने वाले अन्य राउटी भी लगने लगी हैं। इस दौरान स्वामी सत्यस्वसरूप ब्रह्मचारी, महंत थानेश्वर आश्रम, सेवा आश्रम, रामानंद आश्रम, सोमेश्वर आश्रम राजेश्वरा आदि संत व कल्पवासी मौजूद रहे।
प्राचीन धर्म कुटी वाले बाबा के आश्रम से प्राचीन सनातन धर्म एकता संत धर्मचैतन्य के नेतृत्व में निकाली गई है। यह यात्रा हरदोई के पाली, रूपापुर, हुल्लापुर, डबरी, जमापुर होते हुए पांचाल घाट तट पर पहुंची। गंगा तट पर डंडी संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। इसके बाद संतों व श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है।