फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीएचसी परिसर में झाड़ियां देख सीएमओ का पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा का सीएमओ ने निरीक्षण किया। परिसर में खड़ी झाड़ियां देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। एक मात्र फार्मासिस्ट के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चलती मिलीं। मरम्मत के नाम पर मिला डेढ़ लाख रुपये के बजट का ऑडिट कराया जाएगा।
विज्ञापन




जनपद में 30 अप्रैल तक चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर के साथ पीएचसी चिलसरा का निरीक्षण किया। वहां तैनात मात्र एक फार्मासिस्ट मौजूद मिला। बताया गया कि यहां न तो कोई डॉक्टर है और न ही एलटी। सफाई कर्मचारी की भी तैनाती नहीं है।
सीएमओ ने परिसर में गंदगी और झाड़ियां खड़ी देख नाराजगी जताई। कहा कि गत वित्तीय वर्ष में शासन से सफाई व्यवस्था व रखरखाव के लिए डेढ़ लाख रुपये बजट मिला, आखिर वह कहां खर्च किया गया। इसका ऑडिट कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पीएचसी रोशनाबाद का निरीक्षण किया। हालांकि वहां की व्यवस्थाएं औसत ठीक मिलीं।
विज्ञापन



लखनऊ से चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
फर्रुखाबाद। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मलेरिया विभाग की ओर से औपचारिकता ही की जा रही है। कुछ स्थानों पर छिड़काव कर फोटो खिंचवाने तक ही अभियान सीमित है। खास बात तो यह है कि जिला मलेरिया अधिकारी अधिकतर दिनों लखनऊ स्थित अपने घर पर ही रहते हैं। कोर्ट एविडेंस के पटल के बहाने विभाग से किनारा रहता है। हद तो तब हो गई जब विश्व मलेरिया दिवस पर गुरुवार को विभाग में शपथ तक नहीं कराई गई।
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि जब साहब ही नहीं हैं तो शपथ ग्रहण व अन्य कार्यक्रम की अगुवाई कौन करेगा। खास बात तो यह है कि डीएमओ के न रहने के बावजूद उनकी गाड़ी से निरीक्षण के नाम पर डीजल भी लगातार खर्च हो रहा है। खेल के चलते अनुबंधित गाड़ी में जीपीएस भी नहीं लगाया गया है।
डीएमओ नौशाद अली ने बताया कि वह लखनऊ में विभागीय काम से आए हैं। उनकी गाड़ी से कोई न कोई अधिकारी भ्रमण पर जाता है, इसलिए वह डीजल खर्च पर हस्ताक्षर कर देते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें