फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ (हेल्थ मेडिकल ऑफिसर) की मनमानी ड्यूटी व इंसेंटिव में खेल पर शिकंजा कस गया है। शासन से हुई समीक्षा में सीएचओ का निर्धारित मानकों के आधार पर काम नहीं मिला। सीएमओ ने इस संबंध में सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन




जनपद में 165 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं। सुबह 10 से शाम चार बजे के बजाय अधिकतर सेंटर एक से दो बजे तक बंद हो जाते हैं। हाकिमों के करीबी कई सीएचओ तो सप्ताह में एक-दो दिन सेंटर पर जाते ही नहीं। सीएचओ को प्रति माह 20 हजार रुपये मानदेय व 15 हजार रुपये इंसेंटिव मिलता है। इंसेंटिव के लिए 15 बिंदु भी निर्धारित हैं। जांच से लेकर सभी सेवाओं के अलग-अलग 15 रजिस्टर बनाने के साथ ऑनलाइन फीडिंग करने के निर्देश हैं।
प्रत्येक बिंदु पर एक हजार रुपये इंसेंटिव दिया जाता है। जिले में बिना बिंदु पूरे किए ही कमीशन के खेल में पूरा इंसेंटिव दिया जा रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के अंक में सीएचओ की मनमानी ड्यूटी, इंसेंटिव में भी खेल, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका शासन से संज्ञान लेकर जांच की गई। इससे पूरे मामले की पोल खुल गई।
विज्ञापन

इसी के बाद सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सीएचसी प्रभारी शमसाबाद, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नवाबगंज, राजेपुर, बढ़पुर को पत्र जारी कर सीएचओ का पूरा इंसेंटिव निकालने पर जवाब मांगा।
कहा कि निर्धारित बिंदु पूरे न होने के बावजूद अभिलेखों का सत्यापन किए बिना किस आधार पर पूरे इंसेंटिव का भुगतान किया गया है। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी है। विदित है कि सीएमओ ने पूर्व में सीएचओ को इंसेंटिव किस आधार पर दिए जाने के संबंध में डीसीपीएम से जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें