फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी में गंदगी व कबाड़ देख सीएमओ भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने सोमवार को राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने और कक्षों में कबाड़ देख नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को बाढ़ग्रस्त गांवों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजेपुर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांवों में बुखार व खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य टीमों के गांव में न पहुंचने से उन्हें दवाई भी नहीं मिल पा रही है। इसको देखते हुए सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार सीएचसी पहुंचे। परिसर व अन्य कई स्थानों में गंदगी देख और कक्षों में टूटा फर्नीचर देख वह भड़क गए।
कहा कि मंगलवार से स्वच्छता ही सेवा सप्ताह शुरू होगा। इसके बावजूद अस्पताल में सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी से कहा कि कक्षों में टूटा फर्नीचर व कबाड़ का सामान हटाकर एक स्थान पर रखवाएं।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर व सभी कक्षों में बेहतर तरीके से सफाई कराएं। बाढ़ ग्रस्त गांवों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगवाएं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ग्रस्त गांवों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। रोस्टर के हिसाब से शिविर न लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें