फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी में सीएमओ को गैरहाजिर मिले तीन डॉक्टर

Sun, 07 May 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सीएससी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को आरबीएसके में तैनात तीन चिकित्सक गैरहाजिर मिले। उन्होंने तीनों का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। प्रसूति कक्ष में मरीज के बैठने वाली कुर्सी पर आशा लेट कर आराम करती मिली। इलाज के इंतजार में बैठी गर्भवती महिला को भर्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें देख कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। सीएमओ ने कार्यालय में रखे उपस्थिति रजिस्टर देखे। इस दौरान उन्हें आरबीएसके में तैनात डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ कुलभूषण व डॉ विवेक कनौजिया बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने तीनों चिकित्सकों का मानदेय रोकने के साथ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शोभित शाक्य से प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली। एमओआईसी ने सीएमओ को बताया की ठेकेदार न होने से वह खुद ही मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था कराते हैं। प्रसूति केंद्र का निरीक्षण करने पर फर्श पर मरीज के तीमारदार लेटे मिले। मरीजों के बैठने वाली कुर्सी पर आशा लेट कर आराम कर रही थी। स्वास्थ्य कर्मी के इंतजार में बैठी गर्भवती महिला को देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने स्टाफ नर्स को बुलाकर गर्भवती महिला को भर्ती कर इलाज के निर्देश दिए। सीएमओ को दंत कक्ष बंद मिला। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मोहल्ला गांधी नगर निवासी सच्चिदानंद ने सीएमओ से शिकायत कर कहा कि वह सुबह से अस्पताल में ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच कराने के लिए भटक रहे हैं। लैब में उन्हें बताया गया कि डेढ़ माह से ब्लड प्रेशर की मशीन खराब है। डॉक्टर की लिखी कुछ दवाएं भी अस्पताल में उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें