फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ ने गैरहाजिर तीन लिपिक व अर्दली का वेतन काटा

Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना सूचना के गैरहाजिर व काम में लापरवाही पर सीएमओ ने तीन लिपिक व एक अर्दली का वेतन काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

देयकों का भुगतान लटका होने पर वीआरएस ले चुके डॉ. जितेंद्र कुमार सीएमओ कक्ष के बाहर दंडवत लेट गए। इसी के बाद सीएमओ ने लिपिकों की लापरवाही बताते हुए सभी को तलब कर लिया। कुछ लिपिकों के न आने की जानकारी पर उन्होंने रजिस्टर मंगाया। इसमें लिपिक ज्ञानदीप शर्मा तीन दिन से गायब मिले, जबकि लिपिक अतुल कटियार, अरुण कंबोज शुक्रवार को अनुपस्थित पाए गए। वहीं अर्दली अजय कुमार भी तीन दिन से गैरहाजिर होने के चलते उसके हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर सीएमओ ने तीनों लिपिक व अर्दली का गैरहाजिर वाले दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा लिपिक सुधीर शर्मा से फार्मासिस्ट का पटल छीनकर प्रशासनिक अधिकारी संजीव दीक्षित को सौंप दिया गया। जबकि लिपिक सुधीर शर्मा की टीबी अस्पताल में तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि लिपिकों का मनमाना रवैया उन्हें बदनाम कर रहा है। बिना सूचना दिए लिपिक उनके आवास पर फाइल लेकर हस्ताक्षर कराने पहुंच जाते हैं। जब तक फाइल को समझेंगे नहीं, तब तक कैसे हस्ताक्षर कर दिए जाएं। फिर कहा जाता है कि सीएमओ ने हस्ताक्षर नहीं किए। कोई भी लिपिक समय से काम व पत्रावली पूरी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें