फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन प्रोटोकॉल में रखे गए तीर्थ यात्रियों ने भी की भगीदारी, ताली बजाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भोजपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन प्रोटोकॉल के अंतर्गत रखे गए तीर्थ यात्रियों ने भी ताली आदि बजाकर कोरेना वायरस के प्रति जागरुकता में भागीदारी निभाई। रविवार को 32 तीर्थयात्री मौजूद रहे। पीएसी भी लगी रही। पूर्णागिरि दर्शन के बाद नेपाल होकर आए तीर्थ यात्रियों को कोरेना से सुरक्षा के मद्देनजर कृषि महाविद्यालय भोजपुर में क्वारंटीन प्रोटोकॉल में रखा गया था। कुल 82 तीर्थ यात्रियों में 71 को रखा गया था। बाद में दो दिन में कुछ तीर्थ यात्री खिसक गए। तीर्थयात्रियों के मनोरंजन के लिए वार्ड के पास डिश टेलीविजन लगवा दी गई है। यात्रियों ने रविवार को कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों को विभिन्न चैनल के माध्यम से देखा और मनोरंजन कार्यक्रम भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रोटोकॉल से भागे 35 तीर्थयात्रियों की सूची थाने में दी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मान सिंह वर्मा ने कमालगंज थाने में सूचना दी है कि क्वारंटीन प्रोटोकॉल के अंतर्गत रखे गए बहोरनपुर टप्पा हवेली ग्राम पंचायत के 35 तीर्थयात्री कृषि महाविद्यालय भोजपुर से चले गए हैं। इनकी सूची भी चिकित्सक ने थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें