फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला परिचालक से अभद्रता, लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज की फतेहगढ़ कार्यशाला में चेकिंग पटल पर तैनात लिपिक बलवीर पर एक महिला परिचालक ने रविवार देर रात अभद्रता का आरोप लगाया। पीड़िता ने एआरएम और पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने सोमवार दोपहर में लिपिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में टिकट, बैग इश्यू व चेक करने वाले पटल पर लिपिक बलवीर की तैनाती है। रविवार देर रात एक महिला परिचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि परिचालक और लिपिक में मारपीट भी हुई। परिचालक ने पुलिस और एआरएम को शिकायती पत्र देकर लिपिक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे लिपिक बलवीर को गिरफ्तार कर लिया। कार्यशाला के कर्मचारी एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। पटल के काम की दुहाई भी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लिपिक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि रविवार रात बैग व टिकट इश्यू कराते समय परिचालक और लिपिक बलवीर में कुछ विवाद हुआ था। परिचालक ने लिखित में शिकायत की है। वह इस मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को पत्र लिखेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। रोडवेज के अधिकारी आए थे। उन्होंने विभागीय जांच करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें