फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान दो दिन के लॉकडाउन में पालिका ने विशेष अभियान के तहत सफाई शुरू की है। सुबह छह बजे से ही टीमें रवाना की गईं। इसके बाद दूसरी पाली में शाम दो बजे से दूसरी टीमें शहर में उतारी गईं। दोनों पालियों में नालियों को साफ किया गया।
बड़े नालों पर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि बारिश के वक्त जलभराव के हालात हो जाते हैं। शनिवार को भी किसी भी बड़े नाले को साफ नहीं किया गया।