फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा तट पर चला स्वच्छता अभियान

Mon, 24 Apr 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां गंगा सेवा समिति की ओर से बरगदियाघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा भक्तों ने श्रद्धालुओं को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को समिति के सदस्यों ने बरगदियाघाट पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। समिति ने पूजन की अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर भू विसर्जित कर दिया। पदाधिकारियों ने घाट पर तुलसी वाटिका बनाई। वाटिका में गुड़ाई कर घास निकाली गई। अध्यक्ष रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं को गंगा तटों को स्वच्छ रखने और धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान सचिन बाथम, राजीव वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, किशन कुमार बाथम, भुवनेश चतुर्वेदी, शौर्य शुक्ला, अश्वनी त्रिपाठी, आलोक चतुर्वेदी, सुमन चतुर्वेदी, दीप्ति चतुर्वेदी, कृतिका चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें