फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमालगंज के 26 प्रधानों व सचिव से रिकवरी के आदेश

Sun, 23 Apr 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास खंड कमालगंज की 26 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में खेल पकड़ा गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव को रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। पैसा जमा न करने पर सचिव के वेतन से वसूली धनराशि जमा कर लिए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-22 में खर्च की गई धनराशि का ऑडिट टीम से गांव में सोशल ऑडिट कराया गया था। टीम ने कराए गए काम की मौके पर जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इसमें 26 पंचायतों में गड़बड़ी उजागर होने पर वसूली नोटिस जारी किया गया। ग्राम पंचायत बलीपुर के प्रधान व सचिव को 15 हजार, अहमदपुर देवरिया में 14235, बीबीपुर में 6030, सिरौंज में 12405, नगला भीखा में 6206 रुपए की रिकवरी नोटिस दी गई है।
ग्राम पंचायत बेहटा, भटपुरा, रायपुर, बीबीपुर, चुनूपुर गढि़या, महोई, सदरियापुर, गदनपुर देवराजपुर के प्रधान व सचिव को रिकवरी धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला सोशल आडिट कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह का कहना है कि कुछ प्रधानों व सचिवों ने रिकवरी धनराशि जमा कर दी है। जिनको आपत्ति है वह अपने साक्ष्य जमा करें। दुबारा जांच करा ली जाएगी। धनराशि जमा न करने पर फिर वसूली नोटिस दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें