फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सहपाठी ने छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। कस्बा स्थित कॉलेज के नाबालिग छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। पीड़िता की उम्र साढ़े सत्रह वर्ष है। आरोप है कि नगर के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक किशोर ने 13 नवंबर को उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी पिछले एक साल से उनकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता का पिता जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी के परिजनों ने साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को रेलवे रोड से पकड़ लिया। सीएचसी के डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि किशोर के डीएनए परीक्षण के लिए नमूने भेजे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें