फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कक्षा छह की छात्रा बनी एक दिन की डीएम, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव की कक्षा छह की छात्रा को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। उसने फरियादियों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। पायल पढ़ाई में तेज होने के साथ क्लास की मॉनिटर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. अंकुर लाठर ने ब्लाक मोहम्मदाबाद के जूनियर हाईस्कूल पिपरगांव की कक्षा छह की छात्रा पायल दीक्षित को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया। जनसुनवाई करते हुए जमीन पर कब्जे, अतिक्रमण से जाम, कृषि भूमि विवाद, सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, छेड़खानी के मामले में फंसाए जाने और आवास न मिलने की शिकायतें को सुना। जमीन पर कब्जे के मामले में एसडीएम सदर को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
जिला जेल के पास अतिक्रमण होने की शिकायत पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में नगर मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पायल को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से बालिकाओं में निर्णय लेने की क्षमता व सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।
विज्ञापन

एक दिन की जिलाधिकारी बनी पायल दीक्षित ने बताया कि वह मीना मंच में पवार एंजिल बनाई गई हैं। विद्यालय में पढ़ाई से लेकर अन्य गतिविधियों में भाग लेती हैं। अपनी क्लास में मॉनिटर भी हैं। हमारे गुरुजी जो काम देते हैं उनको बड़ी आसानी से कर लेते हैं। आईएएस बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर सपना पूरा करूंगी।
बा विद्यालय की प्रियंका बनीं एक दिन की बीएसए
राजेपुर की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कक्षा आठ की प्रियंका को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत सभी स्कूलों में कार्यक्रम होने चाहिए। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनाए जाने किए जागरूक करें।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज की कक्षा आठ की छात्रा जानू को एक दिन का वित्त लेखाधिकारी बनाया गया। जानू ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया कि दीपावली आ रही है, इससे पहले अपने-अपने ब्लाक से वेतन अंतर तालिकाएं 26 अक्तूबर तक कार्यकाल में भिजवाएं जिससे शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके।
-
जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक बनीं छात्रा कंचन
अमृतपुर। जूनियर हाईस्कूल महमदपुर गढ़िया की छात्रा कंचन, कंपोजिट विद्यालय सबलपुर में कक्षा आठ की छात्रा शीतल, कंपोजिट विद्यालय तुषौर में कक्षा दो की छात्रा किरण देवी, कंपोजिट विद्यालय निबिया में कक्षा आठ की छात्रा अंजली, जूनियर हाईस्कूल चाचूपुर में कक्षा आठ की छात्रा पंखुडी, प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में अंशिका एक दिन की प्रधानाध्यापक बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें