फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव के बाद 20 राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। जमीन के विवाद में बुधवार को शेखपुर हुसंगा में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद पथराव होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों ने अवैध असलहों से जमकर फायरिंग की। ग्रामीण करीब 20 राउंड गोली चलने की बात कह रहे हैं। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। चार घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फायरिंग होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर हुसंगा निवासी जदुवीर का गांव के ही सचिन व शिवकुमार से 10 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सचिन व शिवकुमार पक्ष के लोग बुधवार सुबह करीब नौ बजे विवादित जमीन पर झोपड़ी व जानवरों के खूंटे लगाकर कब्जा करने लगे। जदुवीर ने इसका विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडे चलने के बाद दोनों पक्षों की महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया, इसमें युवक, बच्चे भी शामिल हो गए। काफी देर तक पथराव होता रहा। ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग में करीब 20 राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी।
एक पक्ष के जदुवीर, श्रीकृष्ण, अजयपाल, शिशुपाल, नरवीर व दूसरे पक्ष से मनोज घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों को कायमगंज सीएचसी भिजवाया। यहां से श्रीकिशन, शिशुपाल, रनवीर और अजयपाल को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। फायरिंग की बात गलत है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें