मोहम्मदाबाद। श्राद्ध भोज के दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से मारपीट करने के बाद घर पर पथराव कर दिया। मोहल्ले वालों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी वीरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार अक्तूबर की रात घर में श्राद्ध था। इसी दौरान शेखपुर खजुरी निवासी अंकित, मोहम्मदाबाद निवासी शिवम यादव, नगला बहादुर निवासी अंकुर यादव और चार अज्ञात लोग घर में आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुत्र जय चंदेल को डंडों और लात-घूंसों से पीटा। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। शोर सुनकर भोज में खाना खा रहे लोग और मोहल्ले के लोग दौड़े और तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद