फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिटायर अफसर के घर से एक करोड़ की चोरी का दावा, परिजन नोएडा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंडियन काउंसलिंग ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर के घर एक करोड़ की चोरी का दावा किया गया है। हालांकि परिजन रात में ही नोएडा रवाना हो गए। उन्होंने तहरीर देने की बात कही है, मगर पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला हरभगत निवासी सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर कृष्णअवतार पाठक अपनी पत्नी चंद्रप्रभा पाठक के साथ दो साल बाद 17 अक्तूबर को घर पहुंचे। घर के अंदर कमरों, सेफ, बक्शों आदि के ताले टूटे और सभी कीमती सामान गायब मिला। चोर तीन मंजिला मकान की छत के रास्ते से अंदर आए।
चंद्रप्रभा ने फोन पर बताया कि उनके मकान से जेवरात समेत करीब एक करोड़ का सामान चोरी हुआ है। वह रात में ही पति की डायलिसिस कराने नोएडा आ गई हैं। अब फिलहाल वापस नहीं आएंगी। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि मकान में कुछ सामान बिखरा दिखा था। किसी भी सामान का बिल बाउचर नहीं दिखा सके। चोरी की घटना संदिग्ध है। दो-तीन साल से बंद मकान में कीमती सामान छोड़कर कोई नहीं जाएगा। तहरीर मिली, तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें