फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के योद्धाओं के खाने-पीने को 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना के जंग को तैनात किए गए योद्धा (चिकित्सीय टीम) के खान पान को शासन से 500 रुपये रोज प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। सीएचसी बरौन व मिशन अस्पताल में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए सीएचसी बरौन को लेबल-1 अस्पताल बनाया गया है। इसमें तीन शिफ्टों में डाक्टरों सहित 50 स्वास्थ्य कर्मियों की दो टीमों में ड्यूटी लगाई गई है। जबकि मिशन अस्पताल में कोरोना संदिग्ध 50 मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए। इसमें तीन डाक्टरों सहित 11 स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ तैनात है।
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं रुकुम केश ने सीएमओ को जारी आदेश में कहा कि तैनात टीम के लिए प्रतिदिन भोजन-पानी की व्यवस्था को 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है। भोजन, पानी व रहने की समुचित व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि अभी मिशन अस्पताल व बरौन में स्वास्थ्य टीम के खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कोई पॉजिटिव केस आने पर टीम को रोकने के लिए दो होटल अधिग्रहीत कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें