फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभ्रांतजनों ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नुनहाई में सफाई कर्मियों को सम्मानित करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में हर कोई अपने घरों में आराम फरमा है लेकिन कुछ ऐसे सेवक हैं, जो जोखिम के दौर में भी हमें स्वस्थ रखने को खुद की जान जोखिम में डालने से नहीं घबरा रहे हैं। ऐसे लोगों का कई संभ्रांतजनों ने फूलमालाएं, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर भर में इस वक्त सफाई कार्य में जुटे कर्मी पूरी मेहनत से लगे हैं। नुनहाई मोहल्ले के संजीव अवस्थी, सुनील बाजपेई, सुबोध मिश्रा, ओमप्रकाश अवस्थी, सुजीत अवस्थी, देवेंद्र शर्मा, योगेश अग्निहोत्री, वेदप्रकाश अवस्थी, राजीव शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला एवं बाबू अग्निहोत्री आदि ने क्षेत्रीय सफाई कर्मियों को फूलमालाएं पहनाईं।
कुछ लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए। कहा कि असली सम्मान के पात्र यही लोग हैं। हमें स्वस्थ रखने को खुद संक्रमण में हर वक्त काम करते हैं। आज यही असली राष्ट्र सेवक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें