फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने सीएए को समाप्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने और सीएए के विरोध में जुलूस निकाला। वे फतेहगढ़ कोतवाली से चौराहे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को दिया।
विज्ञापन

संगठन ने दिए ज्ञापन में कहा कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होने से एससीएसटी, ओबीसी समाज के लोग पीछे रह जाएंगे। संविधान की रक्षा और शोषित समाज को आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उन्नति के लिए आरक्षण लागू रहना चाहिए। इसके अलावा देश को बांटने वाले कानून सीएए को समाप्त किया जाए। एनआरसी और एनपीआरसी भी नहीं आना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष कठेरिया, जिला महा सचिव अखिल कठेरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें