फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे शिक्षकों को एसडीएम ने जूस पिलाया

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में अनशन पर बैठे शिक्षक नेता को जूस पिलाते एसडीएम सदर अनिल कुमार।संवाद न्यूज ए? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के मतदाता फार्म-19 पर डीआईओएस की ओर से प्रति हस्ताक्षरित न करने के विरोध में चल रहे अनशन को एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने डीआईओएस को अदालत और निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी को भी शिकायत का मौका न दें। सपा नेताओं ने भी आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।
डीआईओएस कार्यालय पर 12 दिसंबर से अनशन पर बैठे माध्यमिक वित्तविहीन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी, रामवीर सिंह यादव से बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार ने वार्ता की। पूरा प्रकरण समझा और डीआईओएस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि उच्च न्यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कर वित्तविहीन अध्यापकों के वोट अविलंब बनाना प्रारंभ करें। एसडीएम ने अनशन पर बैठे शिक्षक नेताओं को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। आश्वासन पर शिक्षक नेताओं ने अनशन समाप्त किया। कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो वह फिर आंदोलन को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, एमएलसी प्रत्याशी हैवेंद्र सिंह चौधरी, निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट के अलावा यूनुस अंसारी, राजेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, दरबारी सिंह, राकेश यादव प्रभात यादव राजू शर्मा, इलियास मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें