फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का बिजली बिल देख गरीब उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
नवाबगंज उप खंड कार्यालय के बाहर खड़े विद्युत उपभोक्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव भिड़ौर में दो वर्ष पूर्व बिजली चालू हुई थी। तभी गांव के तीस लोगों ने बिजली कनेक्शन लिए थे। उन्हें अभी तक बिल नहीं दिया गया। पहली बार में एक लाख से अधिक धनराशि का नोटिस देख गरीब उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को उन्होंने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर नोटिस दिखाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र के गांव भिड़ौर में वर्ष 2015 में विद्युतीकरण हुआ। उस दौरान 30 घरों में बीपीएल कनेक्शन दिए गए, लेकिन बिजली चालू नहीं की गई। वर्ष 2017 में गांव की लाइन चालू की गई। इसके बाद बिजली विभाग से कोई भी मीटर रीडर बिल निकालने नहीं पहुंचा। दो दिन पूर्व विभाग से सभी कनेक्शनधारकों को एक लाख से अधिक के बिल के नोटिस जारी कर दिए। ऐसे में परेशान उपभोक्ता सोमवार सुबह एसडीओ कार्यालय नवाबगंज पहुंचे। एसडीओ ने जांच कराकर निस्तारण का भरोसा दिया है।
किसका कितना आया बिल
गांव भिड़ौर निवासी विद्युत कनेक्शनधारक हरप्यारी पत्नी रामशरण के नाम से 1,24,525, रमेश चंद्र को 1,27,835, अंजू देवी पत्नी वेदपाल को 1,20,825, गिरीश चंद को 1,30,181, मोरपाल को 1,30689, बसंती देवी पत्नी विनोद को 1,37,825 जगदीश को 1,33800, रामनरेश को 1,31,408, रघुवीर को 1,30,005, विमल सिंह को 1,30,005, नेत्रपाल को 1,55000, शिवपाल व धनपाल को 1,30000, कुसमा देवी पत्नी तेज सिंह 1,56,582 रुपये बिल का नोटिस थमाया गया। इनमें कई उपभोक्ताओं के घर तो मीटर तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
एसडीओ आरके वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। विभाग से नोटिस भेजे गए हैं। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। बिल गलत होने पर उसे ठीक कर जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें